UP जल निगम के पास नहीं है पैसे, पिछले 4 महीने से कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ

UP जल निगम के पास नहीं है पैसे, पिछले 4 महीने से कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन

UP जल निगम के पास नहीं है पैसे, पिछले 4 महीने से कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश जल निगम की आर्थिक स्थिति पिछले काफी समय से खराब चल रही है। जल निगम निगम कर्मियों ने वेतन व पेंशन न मिलने पर धरना-प्रदर्शन भी किया था। जल निगम (नगरीय) में कर्मचारियों को चार महीनों से और जल-निगम (ग्रमीण) में दो महीनों से सैलरी नहीं मिल रही है। वहीँ इस समस्या पर कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नही है।

जल निगम कर्मचारियों को ग्रामीण और शहरी दो भागों में बांटा गया है। ग्रामीण और शहर क्षेत्रों को मिलाकर 13 हज़ार कर्मचारियों को पिछले 4 महीनो से सैलरी नहीं मिली।

बता दें कि पिछले चार महीने से जल-निगम (नगरीय ) में नही आई सैलरी और जल-निगम (ग्रमीण) में दो महीनों से कर्मचारियों को सैलरी नही मिली। जल निगम में कार्यरत 13 हज़ार कर्मचारियों को अप्रैल 2022 से वेतन नहीं मिला। कर्मचारियों की इस समस्या पर कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। चार महीने से वेतन /पेंशन के भुगतान ना होने कारण नाराज कर्मचारी 8 अगस्त को देंगे धरना।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।