UP Election Results 2022 LIVE: सीएम योगी आदित्यनाथ एक लाख वोट से जीते, जानें पूरी खबर

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुर

UP Election Results 2022 LIVE: सीएम योगी आदित्यनाथ एक लाख वोट से जीते, जानें पूरी खबर

UP Election Results 2022 LIVE: सीएम योगी आदित्यनाथ एक लाख वोट से जीते, जानें पूरी खबर


पब्लिक न्यूज़ डेस्क।  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, रुझान और दिलचस्प होते जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में ईवीएम की मतगणना के बाद राउंडवार भाजपा की बढ़त काफी मजबूत होती जा रही है।

UP Election Results 2022 Live updates:

विधानसभा चुनाव में पहली बार मैदान में उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहर सीट से बड़ी जीत दर्ज की है। वह एक लाख दो हजार 399 वोट से जीते हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी सुभावती शुक्ला को शिकस्त दी है। भीम आर्मी के चंद्रशेखर के साथ ही कांग्रेस तथा बसपा के प्रत्याशी टक्कर में ही नहीं थे। सीएम योगी आदित्यनाथ को एक लाख 62,691, सपा की सुभावती शुक्ला को 60,562, बसपा के शमसुद्दीन को 7833, आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर को 7454, कांग्रेस की चेतना को 2731, आम आदमी पार्टी के विजय श्रीवास्तव को 810 वोट मिले हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ का अब लखनऊ में भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से भेंट करने का कार्यक्रम है। वह भाजपा कार्यालय में मीडिया को भी संबोधित करेंगे। भाजपा तथा निषाद दल की प्रत्याशी केतकी सिंह ने बलिया की बांसडीह सीट से भाजपा की केतकी सिंह ने समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रामगोविंद चौधरी को हराया। 2017 में केतकी सिंह निर्दलीय चुनाव लड़कर तीसरे स्थान पर थीं। केतकी सिंह को 38,939 मत मिले। रामगोविंद चौधरी को 35,611 वोट मिले हैं। 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।