UP Election 2022 Voting LIVE: धूप के साथ तेज हुई मतदान की गति, 11 बजे तक 59 सीट पर 22.64 प्रतिशत मतदान

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ

UP Election 2022 Voting LIVE: धूप के साथ तेज हुई मतदान की गति, 11 बजे तक 59 सीट पर 22.64 प्रतिशत मतदान

UP Election 2022 Voting LIVE: धूप के साथ तेज हुई मतदान की गति, 11 बजे तक 59 सीट पर 22.64 प्रतिशत मतदान


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए नौ जिलों के 59 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शुरू हो गया है। पोलिंग पार्टियों ने मतदान प्रक्रिया को प्रारंभ करने के लिए पहले माक पोलिंग से ईवीएम को परखा। चौथे चरण में चार मंत्रियों सहित 624 प्रत्याशी मैदान में हैं। 2017 में नौ जिलों की 59 सीटों में से 51 भाजपा गठबंधन के पास थीं। चार पर समाजवादी पार्टी तथा दो-दो पर बसपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी।

धूप तेज होने के साथ बढ़ी मतदान की गति, 11 बजे तक 59 सीट पर 22.64 प्रतिशत मतदान: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में चौथे चरण के मतदान में बुधवार को धूप तेज होने के साथ ही मतदाता भी जोश में आ गए। नौ जिलों के 59 विधानसभा क्षेत्रों में 11 बजे तक 22.64 प्रतिशत मतदान हो गया था। पीलीभीत ने अपनी बढ़त बरकरार रखी है। पीलीभीत में चार घंटे में 27.44 प्रतिशत मतदान हो गया था। इसी के साथ लखीमपुर खीरी में भी मतदाता काफी जोश में हैं। यहां भी 26.28 प्रतिशत मतदान हो गया था। हरदोई, लखनऊ तथा रायबरेली में वोटर अभी भी सुस्त हैं। 11 बजे तक पीलीभीत में 27.44, लखीमपुर खीरी में 26.28, सीतापुर में 22.13, हरदोई में 20.13, उन्नाव में 21.36, लखनऊ में 21.24, रायबरेली में 21.24, बांदा में 23.92 तथा फतेहपुर में 22.52 प्रतिशत मतदान हो गया था।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।