UP Election 2022 : BJP पर बरसे स्वामी प्रसाद मौर्य, बोले- भाजपा सरकार की होने जा रही विदाई

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ

UP Election 2022 : BJP पर बरसे स्वामी प्रसाद मौर्य, बोले- भाजपा सरकार की होने जा रही विदाई

UP Election 2022 : BJP पर बरसे स्वामी प्रसाद मौर्य, बोले- भाजपा सरकार की होने जा रही विदाई


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए दिग्गज नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार बीजेपी सरकार पर हमला बोल रहे हैं। सपा में शामिल होने के बाद से ही स्वामी प्रसाद मौर्य बीजेपी को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में सपा प्रत्याशी के समर्थन में रैली करने पहुंचे स्वामी ने मोदी और योगी पर बड़ा हमला बोला है।

सपा के स्टार प्रचारकों में शामिल स्वामी प्रसाद मौर्य पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में रैली और जनसभाएं कर रहे हैं। और जनता से सपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील कर रहे हैं। स्वामी प्रसाद मौर्या ने सपा प्रत्याशी आरपी यादव को जिताने की अपील की। उन्होने कहा कि भाजपा झूठों और मक्कार लोगो की पार्टी बन कर रह गई है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा बीजेपी का जो साथ देते हैं ये उनको ही किनारे लगा देते हैं। नौकरी भी अपने लोगों को दे दी। भाजपा की नीतियों से व्यापारी वर्ग त्रस्त हैं। मोदी जी को सिर्फ गुजरात के ही व्यापारी दिखाई देते हैं। भाजपा की सरकार से विदाई होने जा रही है। ये सरकार नौजवान और किसान विरोधी है, साथ ही आरक्षण विरोधी है। इस सरकार के पाप का घड़ा भर चुका है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।