UP Election 2022 : मऊ में प्रियंका गांधी बोली - 'बुलडोजर वाले समस्याओं पर बात नहीं करते

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मऊ

UP Election 2022 : मऊ में प्रियंका गांधी बोली - 'बुलडोजर वाले समस्याओं पर बात नहीं करते

UP Election 2022 : मऊ में प्रियंका गांधी बोली - 'बुलडोजर वाले समस्याओं पर बात नहीं करते


पब्लिक न्यूज़ डेस्क । जिले में यूपी विधानसभा चुनाव के अंतिम दौर में सात मार्च को मतदान होना है। इस दौरान सियासी रैलियों का दौर भी जारी है। इसी कड़ी में  कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी विधानसभा मधुबन के इंदिरा गांधी पीजी कालेज डूमरी मर्यादपुर में जनसभा को संबोधित करने पहुंचीं। वहीं मुहम्मदाबाद गोहना के नार्मल स्कूल मैदान कैलेंडर तिराहा पर भी उनकी जनसभा आयोजित की गई। 

पार्टी के उम्‍मीदवारों के पक्ष में प्रचार करते हुए उन्‍होंने सबसे पहले शहीदों की धरती को नमन किया। धूप में देर से इंतजार कर रहे लोगों और बिग्रेडियर उस्मान व‌ नाटककार पं.लक्ष्मीनारायण मिश्र को नमन किया। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या रोजगार की है। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। मजदूरों को दिहाड़ी कम मिलने लगी है। किसान को फसल का दाम नहीं मिलता है ऊपर से बिजली का बिल भी बढ़ गया है। 

छोटे दुकानदार व बुनकर सब परेशान हैं। परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन हल करने के लिए सरकार कोई बात नहीं करती। पाकिस्तान, चीन और बुलडोजर की बात करने वाले समस्याओं पर बात नहीं करते। मोदी पर तंज कसा कि मुझे किसानों की समस्या की जानकारी नहीं थी। सीएम योगी मंच पर 70 लाख रोजगार का झूठा आश्वासन देते हैं और केवल जाति व धर्म पर लड़ाते हैं। सरकार छात्रों को निरंकुश बना रही है, सिर्फ जज्बातों से खेल रहे हैं। भाजपा, सपा व वसपा नौजवानों व महिलाओं को गढ्ढे मे ढकेल रहे हैं। सरकार में लोगों को गरीब व अशिक्षित रखना जारी है।

अपने दो-तीन दोस्तों को बेच दिया। सारे के सारे संस्थान बेंच डाले हैं और शेष को बेचने की तैयारी में हैं। सिर्फ इने गिने लोगों को बेच रहे हैं। किसानों को उपज का दाम नहीं दे रहे हैं। रोजगार खत्म कर बेरोजगार बना रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि छत्तीसगढ़ में छुट्टा पशुओं को रोजगार के अवसर के रूप में प्रयोग कर रहे हैं। दो रुपये किलो वहां गोबर खरीद रहे हैं। गौशाला में पशुओं को मारा जा रहा है।जेसीबी से जिंदा दफनाया जा रहा है। नौजवान बेरोजगार हो रहे हैं। महिला सशक्त न बने और किसान लाचार रहे इनकी नीति है। प्रधानमंत्री आपको कह रहे हैं कि आपने नमक खाया है। इस चुनाव में आप को तय करना है। आपको प्रदेश की दिशा व दशा तय करनी है। जाति व मजहब से हटकर देश के लिए वोट करें। 

आप पर अत्याचार होने पर सबसे पहले कांग्रेस पार्टी का नेता पहुंचता है। लखीमपुर खीरी मे मंत्री का बेटा किसानों को रौंद रहा है। किसानों के ऊपर गाड़ी चला कर रौंदने वाले का मंच पर खड़ा कर परिचय दिया जा रहा है।रोजगार, सुरक्षा, उपज का दाम मिलना आप का हक है। नेता को कभी भगवान न बनाएं उसको जवाबदेह बनाइए

नेता को भगवान मत बनाओ। कांग्रेस सरकार आई तो बेरोजगार को पांच लाख रुपए दिए जाएंगे। कांग्रेस की सरकार बनी तो निष्‍पक्ष नियुक्ति के लिए कानून बनेगा। किसानों को छुट्टे पशुओं के लिए तीन हजार मिलेंगे। 

दस दिन में एफआइआर नहीं होने पर जिम्मेदार को निलंबित किया जाएगा। छात्राओं को लैपटॉप, मोबाइल व स्कूटी फ्री दिया जायेंगे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की कुरबानियों को बरबाद मत करें। लोकतंत्र में आप की सत्ता है। आप ऐसी सरकार चुनें जो विकास करे। महिलाओं को भागीदारी मिले। जागरूक होकर ईमानदार प्रत्याशी चुनेंं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।