UP Election 2022 :अखिलेश का सीएम योगी पर निशाना, बोले- गर्मी निकालने वाले पहले चरण से ठंडे पड़ गए

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जालौन

UP Election 2022 :अखिलेश का सीएम योगी पर निशाना, बोले- गर्मी निकालने वाले पहले चरण से ठंडे पड़ गए

UP Election 2022 :अखिलेश का सीएम योगी पर निशाना, बोले- गर्मी निकालने वाले पहले चरण से ठंडे पड़ गए


पब्लिक न्यूज़ डेस्क।  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज जालौन में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनसभा की। इस दौरान अखिलेश ने कहा, सभी क्षेत्रीय दलों को हम साथ लेकर आए है। पहले चरण से गठबंधन ने बढ़त बना ली है। दूसरे चरण में गठबंधन ने शतक लगाया है।

अखिलेश यादव सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा, गर्मी निकालने वाले पहले चरण से ठंडे पड़ गए। भारतीय जनता पार्टी शून्य होने जा रही है। बुंदेलखंड की जनता को BJP ने धोखा दिया। ये नहीं चाहते आरक्षण से नौकरी मिले। अखिलेश ने पूछा बताओ मुझे क्या आय दोगुनी हो गई। आपकी फसल को एमएसपी तक नहीं मिली। उद्योगपति 28 बैंकों का पैसा लेकर भाग गया। अपने खेतों को बचाओ जानवरों से।

सांड ने बहुत से लोगों की जान ले ली है। गौशाला में गाय मां को चारा नहीं मिल रहा। यूपी को खुशहाली के रास्ते पर लेकर जाएंगे। 18 हजार सालाना पेंशन देने जा रहे हैं। 750 किसानों की जान ले ली इस सरकार ने। किसान BJP वालों की सभा में नहीं जा रहे। इस सरकार को माफ नहीं किया जा सकता।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।