सिर्फ उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर लगाया दांव कांग्रेस की मंशा पर उठाता है सवाल

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ

सिर्फ उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर लगाया दांव कांग्रेस की मंशा पर उठाता है सवाल

सिर्फ उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर लगाया दांव कांग्रेस की मंशा पर उठाता है सवाल


पब्लिक न्यूज डेस्क। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का चुनावी अभियान एक वादे और एक पोस्टर के आधार पर खड़ा करने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा देते हुए पोस्टर जारी कर दिया। साथ ही यह एलान भी कर दिया कि 40 प्रतिशत विधानसभा टिकट महिलाओं को ही दिए जाएंगे। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को संजीवनी मिलने से देश में कांग्रेस पार्टी की स्थिति बेहतर होगी, ऐसा मानने वाले राजनीतिक विश्लेषकों ने प्रियंका वाड्रा के इस एलान भर से यह कहना शुरू कर दिया कि कांग्रेस ने बहुत बड़ा दांव खेल दिया है।

लेकिन क्या उत्तर प्रदेश में मृतप्राय कांग्रेस पार्टी, लड़की हूं, लड़ सकती हूं, कहकर और 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देकर महिलाओं का मत अपने पक्ष में कर सकती है? इसे समझने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदु हैं, जिन्हें एक-एक करके समझने से आसानी से बात समझ आ जाएगी। जब इस लिहाज से समझने की कोशिश करते हैं तो महिला मतदाता एकदम से केवल इस आधार पर मतदान करेंगी कि महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में है, ऐसा होता नहीं दिखता।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।