UP : CM योगी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, बोले- कहीं भी सड़क पर स्थापित न हों दुर्गा प्रतिमाएं

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुर

UP : CM योगी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, बोले- कहीं भी सड़क पर स्थापित न हों दुर्गा प्रतिमाएं

UP : CM योगी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, बोले- कहीं भी सड़क पर स्थापित न हों दुर्गा प्रतिमाएं


पब्लिक न्यूज़ डेस्क: दो दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार शाम गोरखनाथ मंदिर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस  अधिकारियों से दुर्गा पूजा की तैयारियों के बारे में भी जानकारी ली।

उन्होंने त्यौहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने और सतर्क रहने को कहा। साथ ही निर्देश दिया कि सड़क पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित न की जाएं। इसके लिए समितियों के साथ बात कर उन्हें सड़क पर मूर्ति स्थापित न करने के लिए तैयार किया जाए। कहा कि आवागमन में आमजन को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपसी सौहार्द बनाने के लिए लोगों से संवाद किया जाए। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएं। मुख्यमंत्री ने प्रतिमा विसर्जन की तैयारियां करने को भी कहा। कमिश्नर को निर्देश दिए कि विसर्जन मार्ग का निरीक्षण करा लिया जाए और जहां भी सड़क खराब मिले, उसे तत्काल दुरुस्त करा दिया जाए।  बिजली के ढीले तार ठीक कर दिए जाएं और तालाबों और विसर्जन स्थल के आस-पास की सफाई करा ली जाए। सफाई करा ली जाए।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।