ट्विटर मामला : देश की राजनीतिक प्रक्रिया में दखल दे रही अमेरिकी कंपनी : राहुल गांधी 

  1. Home
  2. देश

ट्विटर मामला : देश की राजनीतिक प्रक्रिया में दखल दे रही अमेरिकी कंपनी : राहुल गांधी 

ट्विटर मामला : देश की राजनीतिक प्रक्रिया में दखल दे रही अमेरिकी कंपनी : राहुल गांधी 


नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ब्लॉक करने को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कंपनी पर तीखा हमला बोला है। एक वीडियो जारी कर राहुल गांधी ने कहा कि लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। मेरे लाखों समर्थकों का अपमान हुआ है। ट्विटर का रवैया पक्षपातपूर्ण हैं। राहुल गांधी ने सरकार पर विपक्ष से बोलने की आजादी छीनने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने दावा किया है कि उनके 5 हजार से ज्यादा ट्विटर अकाउंट ब्लॉक किए गए हैं, जिसमें कुछ बड़े नेताओं के अकाउंट भी शामिल हैं।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि यह अमेरिकी कंपनी पक्षपातपूर्ण है, यह भारत की राजनीतिक प्रक्रिया में दखल दे रही है और सरकार के कहे मुताबिक चल रही है। उन्होंने यह दावा भी किया कि ट्विटर की ओर से जो किया गया है वह भारत के लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला है।

राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि मेरा ट्विटर अकाउंट बंद करके वे हमारी राजनीतिक प्रक्रिया में दखल दे रहे हैं। एक कंपनी हमारी राजनीति का दायरा तय करने के लिए अपने कारोबार का उपयोग कर रही है। एक नेता के तौर पर मैं इसे पसंद नहीं करता। उन्होंने दावा किया कि यह हमारे देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला है। यह राहुल गांधी पर हमला नहीं है। सिर्फ यह नहीं है कि राहुल गांधी का अकाउंट बंद कर दिया गया। मेरे पास 1.9 करोड़ से दो करोड़ के बीच फॉलोवर हैं। आप उन्हें अपने विचार रखने के अधिकार से वंचित कर रहे हैं। आप यही कर रहे हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।