दर्दनाक : बांग्लादेश की फैक्ट्री में भयानक अग्निकांड , जलकर मरे 52 लोग 

  1. Home
  2. विदेश

दर्दनाक : बांग्लादेश की फैक्ट्री में भयानक अग्निकांड , जलकर मरे 52 लोग 

दर्दनाक : बांग्लादेश की फैक्ट्री में भयानक अग्निकांड , जलकर मरे 52 लोग 


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। बांग्लादेश की एक फैक्ट्री में शुक्रवार को भीषण आग लग गई, जिसमें 52 लोगों की मौत हो गई। इस भयंकर आग में कम से कम 30 लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया में आयी खबर के अनुसार आग इतनी भयानक थी कि कई मजदूर अपनी जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिल से नीचे कूद गए। बताया गया है कि दर्जनों लोग अभी भी लापता हैं। वहीं फैक्ट्री के बाहर सैकड़ों की संख्या में मजदूरों के रिश्तेदार चिंतित और परेशान अपनों का इंतजार कर रहे हैं। इन सभी को अंदेशा है कि अंदर फंसे लोगों का बच पाना मुश्किल होगा। इस फैक्ट्री में नूडल्स, फ्रूट जूस और कैंडी बनाई जाती है।

खबर के मुताबिक जलकर मरे लोगों को एंबुलेंस के जरिए मर्चरी ले जाया गया। इस बीच गली में खड़े लोगों ने नारेबाजी की और रास्ता भी रोकने का प्रयास किया। इनमें से कुछ ने पुलिस अफसरों से उलझने की भी कोशिश की। उन्हें हटाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा। वहीं इमरजेंसी सेवा के लोग पांचवें और छठवें तल पर आग रोकने के प्रयास में लगे थे। फायर सर्विस के प्रवक्ता ने कहा कि आग पर काबू पाने के बाद, हम अंदर खोज और बचाव अभियान चलाएंगे। तभी हम किसी और के हताहत होने की पुष्टि कर सकते हैं। 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।