छात्र को दबंगों ने पीट-पीट कर मार डाला, पिता बोले- अंकुर हत्याकांड की हाई लेवल जांच हो

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुर

छात्र को दबंगों ने पीट-पीट कर मार डाला, पिता बोले- अंकुर हत्याकांड की हाई लेवल जांच हो

छात्र को दबंगों ने पीट-पीट कर मार डाला, पिता बोले- अंकुर हत्याकांड की हाई लेवल जांच हो


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। गोरखपुर के रामगढ़ताल के रामपुर में अपराधियों के खौफ से यहां का एक परिवार अपना मकान बेचने को मजबूर है। इसके लिए बाकायदा घर के बाहर पोस्टर लगा दिया गया है। इसी परिवार के एक बेटे की बुधवार को हत्या कर दी गई थी। बता दे की मृतक  अंकुर  शुक्ल 11वीं का छात्र था। वह बुधवार दोपहर को बाल कटवाने जाने की बात कह कर घर से निकला। घर पर माता-पिता अकेले थे। शाम को बड़े भाई राहुल के मोबाइल पर गांव के ही एक व्यक्ति का फोन आया। उसने बताया कि उसका छोटा भाई गांव में धर्मेंद्र साहनी के घर के पास गंभीर हालत में पड़ा है। इसके बाद परिवार वाले उसे लेकर जिला अस्पताल गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अंकुर शुक्ला के पिता महेंद्र शुक्ला ने इस मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। परिवार ने साथ शव रख कर  सड़क जाम भी की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला वही बीते दिन  शनिवार को पीड़ित परिवार से मिलने बसपा से चिल्लूपार विधायक विनय शंकर तिवारी पहुंचे।

जहा विधायक बोले- भाजपा राज में ब्राह्मण सुरक्षित नहीं ,उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अपराध चरम सीमा पर है। इसका जवाब यूपी की जनता 2022 के विधानसभा चुनाव में देगी। उन्होंने कहा कि अक्सर मुख्यमंत्री यह घोषणा करते हैं कि यूपी अपराध मुक्त प्रदेश है। अगर यह अपराध मुक्त है, तो फिर अपराध युक्त प्रदेश किसे कहेंगे?

उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में कहीं भी ब्राह्मण सुरक्षित नहीं है। लगातार ब्राह्मणों की हत्याएं हो रही हैं। प्रशासन अपराधियों का सहयोग कर रहा है। जहां हत्याएं होती हैं, प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ होता है। लेकिन यूपी में देखने को मिल रहा है कि प्रशासन हत्यारों के साथ है। आज पूरे प्रदेश में जंगल राज है।

वही मृतक के पिता ने भी गंभीर आरोप लगाए है 

मृतक अंकुर शुक्ला के पिता महेंद्र शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार ब्राह्मणों की हत्याएं हो रही हैं। हमारे बेटे की हत्या कर दी गई। हत्यारों के समर्थन में पुलिस लगी है। उसकी शह पर अपराधी को कोर्ट में पेश करा दिया गया। पुलिस प्रशासन की अपराधियों से मिलीभगत हम लोग खौफ में हैं। इसी वजह से हम लोग यहां मकान बेचकर कहीं और जाने को मजबूर हैं। यहां अपराध चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि अगर हमें न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन करेंगे। वही इस मामले में आरोपी मनीष कट्टा को गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को 4 नामजद आरोपियों में से एक अवधेश साहनी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।