भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एवं निगरानी को लेकर नेपाल राष्ट्र के दांग जिले के अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी की बैठक संपन्न

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बलरामपुर

भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एवं निगरानी को लेकर नेपाल राष्ट्र के दांग जिले के अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी की बैठक संपन्न

भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एवं निगरानी को लेकर नेपाल राष्ट्र के दांग जिले के अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी की बैठक संपन्न


संवाददाता के बी गुप्ता 

बलरामपुर

 बलरामपुर की नेपाल  से सटे अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा, विशेष चौकशी एवं अवांछित गतिविधियों आदि संबंध में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति एवं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना द्वारा नेपाल राष्ट्र के दांग जिले के अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट में बैठक की गई।

बैठक में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर उन्होंने देशों के सशस्त्र बल द्वारा संयुक्त गश्त के जरिए अपराधिक तत्वों को कड़ा संदेश दिए जाने, सीमा पर हर एक गतिविधि पर पैनी नजर रखे जाने, मादक पदार्थों के तस्करी को रोके जाने तथा अन्य अवांछित गतिविधियों को रोके जाने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

इस अवसर पर एसएसबी की ओर से कमांडेंट व नेपाल राष्ट्र के सशस्त्र सेना के अधिकारी व दांग जिले के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।