सपा के रथ को विजय की ओर ले जा रही यात्रा - अखिलेश यादव

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रायबरेली

सपा के रथ को विजय की ओर ले जा रही यात्रा - अखिलेश यादव

सपा के रथ को विजय की ओर ले जा रही यात्रा - अखिलेश यादव


संवाददाता पवन अग्निहोत्री

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की 'विजय रथ यात्रा' 17 व 18 दिसंबर के दो दिवसीय जिले के दौरे पर है। रथ यात्रा कार्यक्रम के पहले दिन भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुबक्शगंज पहुंचकर अपने नेता का पूरी दमखम से जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में शामिल होने आए बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व आम जनमानस की भीड़ को देखकर अखिलेश यादव गदगद हो गए। अखिलेश ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए भाजपा कि सरकार की आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में विदाई होना सुनिश्चित बताया। पूर्व मुख्यमंत्री ने बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याओं व भ्रष्टाचार से लेकर पुलिस व प्रशासन की लचर कार्यशैली व आम जनमानस की समस्याओं पर बयान दिया। सपा मुखिया के ओजस्वी भाषण को सुनकर कार्यकर्ता जोश से लबरेज हो गए।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।