फेरों के बीच शादी का मंडप छोड़ भागा दूल्हा

  1. Home
  2. हरियाणा

फेरों के बीच शादी का मंडप छोड़ भागा दूल्हा

फेरों के बीच शादी का मंडप छोड़ भागा दूल्हा


पानीपत।  हरियाणा में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है।  पानीपत में शादी के फेरे के बीच एक दूल्‍हा पुलिस के आने की खबर मिलते ही मंडप छोड़कर फरार हो गया।  पुलिस ने दूल्हे की काफी तलाश की, लेकिन  दूल्हा कहीं नहीं मिला।  दूल्हे के परिजन भी उसके बारे में कुछ  नहीं बता सके।  इसके बाद दुल्‍हन पक्ष के लोगों ने फोन कर मिन्‍नतें की तो वह थाने पहुंचा।  दरअसल, देशराज कॉलोनी में 17 साल की किशोरी की शादी 25 साल के युवक से होने जा रही थी।  महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने पुलिस की मदद से शादी को रुकवाया।  दूल्हा पुलिस को देख बरात छोड़कर फरार हो गया।  लड़की पक्ष और महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता की ओर से दूल्हे के पास फोन किया गया तब वह थाने पहुंचा। 

रजनी गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के गांव का एक शख्स कई साल से देशराज कॉलोनी में परिवार सहित रह रहा है।  वह अपनी 17 वर्षीय बेटी की शादी करने जा रहे थे।  बेटी मूल गांव के स्कूल में कक्षा 10वीं  तक पढ़ी है।  पिता अपनी नाबालिग बेटी का विवाह पटेल नगर वासी 25 वर्षीय अकाउंटेंट से करने की तैयारी में था।  बरात दरवाजे पर पहुंच चुकी थी।  नाबालिग की शादी होने की सूचना पाकर प्रोटेक्शन ऑफिसर और पुलिस मौके पर पहुंचे तो लड़की के परिजन उसकी आयु का कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके।  इसके बाद प्रोटेक्शन ऑफिसर ने नाबालिग की शादी को रुकवाया। 

जानकारी के अनुसार टीम के साथ पुलिस को देख दूल्हा फरार हो गया।  शादी को रुकवाने के बाद लड़की को महिला थाना लाया गया।  लड़की के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।  लड़की पक्ष और विभाग ने फोन किया तो लड़का भी थाने पहुंच गया।  आधार कार्ड के मुताबिक लड़की की आयु 17 साल निकली।  लड़के ने रजनी गुप्ता को बताया कि लड़की की आयु कम है, इस बात की उसे जानकारी नहीं थी।  फिलहाल शादी को रुकवाकर  मामले में कार्रवाई की जा रही है। 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।