यमुना नदी नहाने गये बालक की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

यमुना नदी नहाने गये बालक की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

यमुना नदी नहाने गये बालक की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम


संवाददाता विवेक मिश्रा 

चित्रकूट। यमुना नदी नहाने गये बालक की डूबने से मौत हो गई। लगभग दो घंटे बाद उसे नदी से बाहर निकाला गया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। मऊ थाना क्षेत्र के के बराछी गांव निवासी दयाशंकर निषाद ने बताया कि उसके घर के कुछ सदस्य पडोसियों के साथ शनिवार की शाम को यमुना नदी की ओर गए थे। वहां पर कुछ अन्य युवक मछली का शिकार जाल डाल कर रहे थे। इसी बीच नहाते समय उसका छह साल का बेटा विमल निषाद मछली का शिकार करने वाले युवकों की ओर बढा तो पैर फिसलने से नदी में गिर गया। उसे पकडने का कुछ लोगों ने प्रयास किया लेकिन वह डूब चुका था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस थाना प्रभारी राजीव कुमार ङ्क्षसह मय फोर्स पहुंचे और गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक तीन भाइयों में छोटा था।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।