बाइक सवार युवको को बस ने रौंदा मौत,दो की मौत

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

बाइक सवार युवको को बस ने रौंदा मौत,दो की मौत

बाइक सवार युवको को बस ने रौंदा मौत,दो की मौत


संवाददाता  विवेक मिश्रा 
चित्रकूट

चचेरे भाई की बारात में जा रहे बाइक सवार युवको को प्राईवेट बस ने रौंद दिया। जिससे दोनो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।

ये दर्दनाक सड़क हादसा बुधवार की देर रात शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के खुटहा गांव के समीप हुआ। बताया गया कि कोतवाली कर्वी क्षेत्र के बरवारा गांव निवासी प्रेम सिंह (34) पुत्र शिवनंदन सिंह व रामानंद (27) पुत्र विश्वनाथ सिंह देर शाम गांव के शिवमोहन सिंह के पुत्र संगीत की बारात के लिए बाइक से खुटहा गांव जा रहे थे। गांव के समीप संत थामस स्कूल के पास सामने से आ रही प्राईवेट बस ने जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे बाइक सहित दोनो युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जब राहगीरों ने देखा तो पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।

पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने मृतकों के परिजनों को ढाढ़स बंधाया है। मृतक प्रेम सिंह किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। पत्नी सुधा देवी, मां रजुलिया का रो-रोकर बुरा हाल है। दो भाईयों में मृतक छोटा था। एक पुत्र है। मृतक रामानंद भी कृषि कार्य करता था। पत्नी सुमन देवी के आंसू नहीं थम रहे। मृतक के एक पुत्र, एक पुत्री है। दो भाईयों में मृतक बड़ा था।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।