कत्लेआम मचा रहा है तालिबान , अफगानिस्तान में अब तक 33 लोगों की हत्या

  1. Home
  2. विदेश

कत्लेआम मचा रहा है तालिबान , अफगानिस्तान में अब तक 33 लोगों की हत्या

कत्लेआम मचा रहा है तालिबान , अफगानिस्तान में अब तक 33 लोगों की हत्या


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। अफगानिस्तान की सरजमीं पर धीरे-धीरे कब्जा जमाने वाले तालिबान ने अब कत्लेआम मचाना शुरू कर दिया है। अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में जिन इलाकों में तालिबान ने कब्जा जमा रखा है, वहां के कम से कम 33 आम नागरिकों को आतंकी संगठन ने मौत के घाट उतार दिया है। स्थानीय मीडिया ने शनिवार को एक अधिकार आयोग का हवाला देते हुए बताया कि पिछले दो हफ्तों में अफगानिस्तान के दक्षिणी कंधार प्रांत में 33 लोगों की हत्या कर दी गई है।

अफगानिस्तान स्वतंत्र मानवाधिकार आयोग (एआईएचआरसी) के प्रवक्ता जबीहुल्लाह फरहांग ने कहा कि टारगेट किए गए हमलों में धार्मिक विद्वानों, आदिवासी बुजुर्गों, सिविल सोसाइटी के कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और मानवाधिकार रक्षकों और महिला पत्रकारों की बलि दी जा रही है। मानवाधिकार संगठन के प्रमुख लाल गुल लाल ने कहा कि कोई भी समूह जो नागरिकों को नुकसान पहुंचाता है, वह युद्ध के नियमों के तहत युद्ध अपराध कर रहा है। 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।