स्वतंत्र देव सिंह का अखिलेश पर हमला, बोलें- गुंडई करने के लिए सरकार बनाना चाहती है सपा

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रायबरेली

स्वतंत्र देव सिंह का अखिलेश पर हमला, बोलें- गुंडई करने के लिए सरकार बनाना चाहती है सपा

स्वतंत्र देव सिंह का अखिलेश पर हमला, बोलें- गुंडई करने के लिए सरकार बनाना चाहती है सपा


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह अपने एक दिवसीय दौरे पर आज रायबरेली पहुँचे। जहां पर उन्होंने ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के जगतपुर करैती गाँव एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अखिलेश  पर बड़ा हमला बोला है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और कहा कि गुंडई करने के लिए सपा यूपी में सरकार बनाना चाहती है। जेल में बंद अपराधियों को सपा बाहर निकालना चाहती है। कल चंदौली में हुई घटना इस बात का प्रमाण है।

बता दें, इससे पहले यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बाबरी विध्वंस के दिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हर बात का श्रेय लेने वाले अखिलेश जी, क्या आप अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलवाने का श्रेय नहीं लेंगे?

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।