भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बने सुनील बंसल, धर्मपाल सिंह को मिली यूपी महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बने सुनील बंसल, धर्मपाल सिंह को मिली यूपी महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बने सुनील बंसल, धर्मपाल सिंह को मिली यूपी महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। यूपी में भाजपा को एक के बाद एक ऐतिहासिक सफलताएं दिलाने वाले प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल का प्रमोशन कर उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। वहीं, झारखंड में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह को उत्तर प्रदेश में भाजपा का प्रदेश महामंत्री संगठन नियुक्त किया गया है।

सुनील बंसल को गृहमंत्री अमित शाह का करीबी माना जाता है। यूपी में रहने के दौरान उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 73 सीटें (अपना दल की दो मिलाकर) जिताकर इतिहास रच दिया था।

इसके बाद यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में करीब 14 वर्षों बाद प्रदेश की सत्ता में भाजपा की वापसी हुई। 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के बावजूद वह यूपी में भाजपा को 65 सीटें जिताने में कामयाब रहे। वहीं, यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा ने 35 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए दोबारा सत्ता में वापसी की। उनकी पहचान एक कुशल रणनीतिकार की है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।