Sri Lanka Crisis : कंगाली की कगार पर श्रीलंका, हजारों शरणार्थी आ सकते है भारत !

  1. Home
  2. विदेश

Sri Lanka Crisis : कंगाली की कगार पर श्रीलंका, हजारों शरणार्थी आ सकते है भारत !

Sri Lanka Crisis : कंगाली की कगार पर श्रीलंका, हजारों शरणार्थी आ सकते है भारत !


पब्लिक न्यूज़ डेस्क।  एक तरफ पूरी दुनिया रूस और युक्रेन के युद्ध की वजह से तीसरे विश्व युद्ध की दहलीज पर खड़ी है तो वहीं दूसरी तरफ हमारा पड़ोसी देश श्रीलंका भुखमरी का सामना कर रहा है। श्रीलंका में हालात इतने ज्यादा खराब हो गए हैं की लोग दूध, पानी और खाने के लिए तरस रहे हैं। देश में महंगाई का आलम ये है की दाल चावल दूध जैसी खाने पीने की चीजों की कीमतें आसमान छू रही हैं।

श्रीलंका में न तो बिजली बची है न ही पानी कोलंबों जैसे शहरों में 13 से 14 घंटों के पावरकट से लोग परेशान है औऱ श्रीलंकाई सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं पड़ोसी देश के हालात का सीधा असर अब अपने देश भारत पर भी पड़ना तय है। क्योकि श्रीलंका में रह रहें हजारों लोग वहां के हालातों के कारण भारत का रूख कर सकते है।

दरसहल खाने की कमी और नौकरी नहीं होने की वजह से श्रीलंका में रह रहें हजारों लोग भारत आना चाहते हैं। ऐसे में 1983  वाले हालात एक बार फिर पैदा हो सकते है जब लाखों की संख्या मे श्रीलंकाई शरणार्थी भारत आये थे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।