खेल मंत्री को उम्मीद ,दोहरे अंको में जीतेंगे पदक 

  1. Home
  2. खेल

खेल मंत्री को उम्मीद ,दोहरे अंको में जीतेंगे पदक 

खेल मंत्री को उम्मीद ,दोहरे अंको में जीतेंगे पदक 


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। खेल मंत्री किरन रिजीजू समेत भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरेंदर बत्रा और महासचिव राजीव मेहता को टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों से दोहरे अंकों में पदक जीतने की आशा है। खेल मंत्री ने टोक्यो ओलंपिक 100 दिन दूर कार्यक्रम के मौके पर पीवी सिंधू, लालरेमसियामी, साई परणीथ, मनिका बत्रा समेत कई खिलाड़ियों के बीच कहा कि जिस तरह की सुविधाएं सरकार की ओर से इस बार खिलाड़ियों को दी जा रही हैं। उससे उन्हें उम्मीद है कि टोक्यो में पहली बार पदक दोहरे अंकों में पहुंचने चाहिए। 

खेल मंत्री ने खिलाड़ियों से कहा कि दुनिया में ओलंपिक से बड़ा कोई खेल आयोजन नहीं है। ऐसे में खिलाड़ियों को देश के लिए अपना सब कुछ लगाकर यहां पदक जीतने का प्रयास करना होगा। खेल मंत्री ने घोषणा की कि टोक्यो जाने वाली सभी भारतीय खिलाड़ियों के संघर्ष पर लघु फिल्म बनाई जाएगी। कई खिलाड़ियों पर फिल्म बन चुकी है और वह विश्वास दिलाते हैं कि बाकी सभी खिलाड़ियों पर भी यह फिल्म जल्द बनेगी। 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।