Sonam Kapoor Baby: सोनम कपूर और आनंद अहूजा के घर आया नन्हा मेहमान, बधाइयों का लगा तांता

  1. Home
  2. मनोरंजन

Sonam Kapoor Baby: सोनम कपूर और आनंद अहूजा के घर आया नन्हा मेहमान, बधाइयों का लगा तांता

Sonam Kapoor Baby: सोनम कपूर और आनंद अहूजा के घर आया नन्हा मेहमान, बधाइयों का लगा तांता


पब्लिक न्यूज़ डेस्क।  अभिनेत्री सोनम कपूर काफी दिनों से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं। अब लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शनिवार को एक्ट्रेस मां बन गई हैं और उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। सोनम कपूर के डिलिवरी की खुशखबरी का खुलासा नीतू कपूर ने किया। उन्होंने सोनम और आनंद द्वारा जारी किए गए नोट का पोस्ट शेयर करते उन्हें बधाई दी। नोट में लिखा, '20.08.2022 को, हमने अपने खूबसूरत बच्चे का दिल से स्वागत किया। उन सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद जिन्होंने इस यात्रा में हमारा साथ दिया। यह केवल शुरुआत है लेकिन हम जानते हैं हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है। - सोनम और आनंद।"

साल 2018 में बनी थीं दुल्हन

सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा संग मुंबई में धूमधाम से शादी की थी। कुछ महीनों पहले ही सोनम और आनंद ने अपने पहले बच्चे के आने की खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। दोनों ने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते कैप्शन में लिखा था, 'चार हाथ। तुम्हारी सबसे अच्छी परवर‍िश के लिए जो हम कर सकते हैं। दो दिल। जो तुम्हारे साथ-साथ धड़केंगे, हमारा पर‍िवार, जो तुम पर प्यार बरसाएंगे और सपोर्ट करेंगे। हम तुम्हारा स्वागत करने के लिए अब और सब्र नहीं कर पा रहे हैं।'

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।