कोरोना केस मिलने में मामूली गिरावट , बढ़ा रिकवरी रेट 

  1. Home
  2. देश

कोरोना केस मिलने में मामूली गिरावट , बढ़ा रिकवरी रेट 

कोरोना केस मिलने में मामूली गिरावट , बढ़ा रिकवरी रेट 


नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के केसों में एक बार फिर से गिरावट आई है और यह आंकड़ा 40 हजार से कम रह गया है। शुक्रवार सुबह हेल्थ मिनिस्ट्री की ओर से जारी किए गए बीते एक दिन के आंकड़ों के मुताबिक 38,949 नए केस पाए गए हैं। वहीं रिकवर होने वाले लोगों की संख्या इसके मुकाबले अधिक है। एक दिन में कुल 40,026 लोग कोरोना संकट से रिकवर हुए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना रिकवरी रेट बढ़ते हुए 97.28% हो गया है। भारत में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या में भी कमी आई है और अब यह 4,30,422 ही रह गए हैं। इससे पहले गुरुवार को 41 हजार के करीब नए केस मिले थे, जिससे एक बार फिर से चिंताएं बढ़ गई थीं। कई दिनों के बाद कोरोना के नए केसों का आंकड़ा 40 हजार के पार पहुंच गया था।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।