UPSC की सिविल सेवा परीक्षा में यूपी की श्रुति शर्मा ने किया टाप, जानें श्रुति का सफर

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ

UPSC की सिविल सेवा परीक्षा में यूपी की श्रुति शर्मा ने किया टाप, जानें श्रुति का सफर

UPSC की सिविल सेवा परीक्षा में यूपी की श्रुति शर्मा ने किया टाप, जानें श्रुति का सफर


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की 2021 की सिविल सेवा परीक्षा में उत्तर प्रदेश की श्रुति शर्मा ने टाप कर प्रदेश का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है। सिविल सेवा परीक्षा 2021 का परिणाम सोमवार को घोषित किया गया। इसके पहले तीन स्थान पर लड़कियां हैं। इस बार कुल 685 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की है।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से आयोजित सिविल सेवा परीक्षा 2021 के अंतिम नतीजों की घोषणा आज हो गई है। इस परीक्षा में उत्तर प्रदेश के बिजपौर की श्रुति शर्मा ने पहला स्थान स्थान प्राप्त किया है। श्रुति ने दिल्ली में अपनी पढ़ाई पूरी की है। वह इतिहास की छात्रा हैं। श्रुति दो वर्ष से जामिया में आरसीए से कोचिंग कर रहीं थी। फाइनल परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं।

सिविल सेवा परीक्षा 2021 के पहले 10 टॉपर

श्रुति शर्मा

अंकिता अग्रवाल

गामिनी सिंगला

ऐश्वर्य वर्मा

उत्कर्ष द्विवेदी

यक्ष चौधरी

सम्यक एस जैन

इशिता राठी

प्रीतम कुमार

हरकीरत सिंह रंधावा।

वेबसाइट पर कैसे देखें रिजल्‍ट, जानिए

यूपीएससी की आफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

होम पेज खुलने पर यूपीएससी सिविल सर्विसेज फाइनल रिजल्ट 2021 के लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी। वहां आप अभ्‍यर्थी के नाम और रोल नंबर देख सकते हैं।

आप चाहें तो रिजल्‍ट की पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर अपने पास रख सकते हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।