Shinzo Abe : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर भाषण के दौरान पीछे से चली गोली , खून से लथपथ वीडियो आया सामने

  1. Home
  2. विदेश

Shinzo Abe : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर भाषण के दौरान पीछे से चली गोली , खून से लथपथ वीडियो आया सामने

Shinzo Abe : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर भाषण के दौरान पीछे से चली गोली , खून से लथपथ वीडियो आया सामने


पब्लिक न्यूज़ डेस्क।   जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को शुक्रवार को गोली मार दी गई। यह हमला उस वक्त हुआ जब नारा शहर में शिंजो आबे भाषण दे रहे थे। हमलावर ने पीछे से उन पर दो गोलियां दागीं, जिसके बाद शिंजो आबे जमीन पर गिर पड़े और उनके शरीर से खून बहता दिखाई दिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।

समुद्री सेना का पूर्व सैनिक रहा है हमलावर

जापान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमला करने वाले संदिग्ध की पहचान हो गई है। 41 वर्षीय हमलावर का नाम यामागामी तेत्सुया है और वह जापान की समुद्री सेना का पूर्व सैनिक रहा है। 

शिंजो आबे की दिल की धड़कने बंद 

न्यूज एजेंसी एपी ने जापान के एक अधिकारी के हवाले से बताया, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे हमले के बाद वह सांस नहीं ले रहे थे। एयरलिफ्ट करते वक्त उनकी दिल की धड़कने भी बंद थी। वहीं हमले की सूचना के बाद जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा व अन्य कैबिनेट मंत्री टोक्यो लौट आए हैं। 

जापान में बंदूक नियंत्रण के सख्त कानून लागू हैं

दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक माने जाने वाले जापान में यह हमला हैरान करने वाला है। जापान में बंदूक नियंत्रण के सख्त कानून लागू हैं।

एनएचके’ ने घटना का एक फुटेज प्रसारित किया है, जिसमें शिंजो आबे को सड़क पर गिरते हुए देखा जा सकता है और कई सुरक्षाकर्मी उनकी ओर भागते हुए देखे जा सकते हैं। आबे जब जमीन पर गिरे तो उन्होंने अपने सीने पर हाथ रखा हुआ था तथा उनकी कमीज पर खून लगा हुआ देखा गया। 

शिंजो को दिल का दौरा भी पड़ा

 शिंजो आबे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ मीडया रिपोर्ट्स में यह बात भी सामने आई है कि गोली लगने के बाद शिंजो आबे को दिल का दौरा भी पड़ा। 

शिंजो आबे पर हमला करने वाले ने गोली दागने के बाद भागने का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।