शर्मनाक : नशे में धुत बेटे ने सगी माँ से किया दुष्कर्म , अक्सर करता था मारपीट

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुर

शर्मनाक : नशे में धुत बेटे ने सगी माँ से किया दुष्कर्म , अक्सर करता था मारपीट

शर्मनाक : नशे में धुत बेटे ने सगी माँ से किया दुष्कर्म , अक्सर करता था मारपीट


गोरखपुर।  गोरखपुर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक घटनाक्रम सामने आया है। यहां एक गांव में नशे में धुत एक बेटे ने अपनी सगी मां के साथ रेप कर दिया। मां की जमकर पिटाई भी की। बचाओ-बचाओ की आवाज सुनकर जुटे पड़ोसियों की आहट पर आरोपी भाग खड़ा हुआ। 

मिली जानकारी के अनुसार अपने ही बेटे की दुरिंदगी की शिकार इस 55 वर्षीय महिला के पति की पांच साल पहले मौत हो गई थी। पड़ोसियों ने महिला के छोटे बेटे को फोन कर घटना की जानकारी दी। छोटा बेटा घर पहुंचा तो मां को लेकर थाने पर गया। वहां मां की लिखित तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी बेटे की तलाश शुरू कर दी। मां के मुताबिक उसके 22 वर्षीय बड़े बेटे को नशे की आदत है। वह अक्‍सर नशा करके घर पहुंचता था। टोकने पर मां के साथ गाली-गलौच, मारपीट उसके लिए आम बात थी। इस बार भी वह शराब पीकर घर आया। घर पर मां को अकेले देखकर उसने गाली-गलौच करते हुए उसके साथ मारपीट की। यही नहीं शराब के नशे में धुत लड़का रिश्‍ते की मर्यादा को भूलकर मां के साथ जबरदस्‍ती करने लगा। उसने अपनी मां के साथ रेप कर दिया। 

महिला का शोर सुनकर अगल-बगल के लोग वहां पहुंच गए। तब तक आरोपी फरार हो गया। लोगों ने फोन कर महिला के छोटे बेटे को घटना की जानकारी दी। घर पहुंचा छोटा बेटा मां को लेकर थाने पहुंचा और अपने बड़े भाई के खिलाफ केस दर्ज कराया। घटना के बारे में सहजनवां थाने के प्रभारी निरीक्षक दिलीप पांडेय ने बताया कि महिला का मेडिकल कराया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि आरोपी बेटे की तलाश की जा रही है। उसके खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की जाएगी। 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।