यूपी में छाया ठंड का कहर, 22-23 जनवरी को सकती है बारिश

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ

यूपी में छाया ठंड का कहर, 22-23 जनवरी को सकती है बारिश

यूपी में छाया ठंड का कहर, 22-23 जनवरी को सकती है बारिश


पब्लिक न्यूज़ डेस्क. दिल्ली समते उत्तर प्रदेश में ठंड का सीतम जारी है। और आलम यह है कि पारा चार से पांच डिग्री तक लुढ़क रहा है। वहीं कानपुर में पिछले 10 साल की ठंड का रिकार्ड टूटा है। जबकि लखनऊ में भी बर्फीली हवाएं चल रही है। वहीं औरैया में लोगों को शीतलहर सता रही है।

और यहां 2 दिन में 2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान चढ़ा है लेकिन भीषण सर्दी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। वहीं प्रदेश में सबसे कड़़ाके की ठंड कानपुर में पड़ी जहां न्यूनतम पारा 2.6 डिग्री दर्ज किया गया। वही प्रदेश के अधिकतर जिलों में पारा सामान्य से 11.7 डिग्री तक कम रहा है।

और मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 48 घंटे में शीतलहर की रफ्तार और बढ़ेगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में 22 और 23 जनवरी को बारिश हो सकती है। वहीं दिल्ली NCR में भी भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। और मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, एमपी,पंजाब में कोहरा छाया रहेगा। जबकि पहाड़ी राज्यों में बारिश-बर्फबारी होने के आसार है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।