स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा अलर्ट , दिल्ली बॉर्डर पर इन वाहनों की एंट्री बंद 

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद

स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा अलर्ट , दिल्ली बॉर्डर पर इन वाहनों की एंट्री बंद 

स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा अलर्ट , दिल्ली बॉर्डर पर इन वाहनों की एंट्री बंद 


गाज़ियाबाद। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस का कड़ा पहरा बैठा दिया गया है। गुरुवार रात 11 बजे से गाजियाबाद से दिल्ली की सीमा में भारी वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है। इसके लिए लोनी बार्डर, तुलसी निकेतन और मोहन नगर में ट्रैफिक पुलिस की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। 

पुलिस के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस के लिए शुक्रवार को दिल्ली में फुल ड्रेस रिहर्सल होनी है। इसके लिए दिल्ली पुलिस और गाजियाबाद पुलिस की ओर से सीमाओं पर सघन चेकिंग कराई जा रही है। वहीं किसी तरह की अनहोनी या आशंका से निपटने के लिए पहले ही दिल्ली जाने वाले वाहनों को गाजियाबाद की सीमा में रोक दिया गया है। 

पुलिस अधीक्षक यातायात रामानंद कुशवाहा ने बताया कि यह प्रतिबंध केवल भारी वाहनों के लिए है। छोटे वाहनों पर कोई रोक नहीं है। पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली सीमा पर सुरक्षा बढाई गई है। 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।