त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव मे हिन्डुली कला की सरिता यादव हुई विजयी।

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बलरामपुर

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव मे हिन्डुली कला की सरिता यादव हुई विजयी।

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव मे हिन्डुली कला की सरिता यादव हुई विजयी।


संवाददाता के बी गुप्ता 

बलरामपुर: बलरामपुर जनपद के विकासखंड हरैया सतघरवा क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव हिन्डुली कला मे हुआ मतदान जिसमें 3 प्रत्याशी सरिता यादव,सोनी मिश्रा,उमा मिश्रा मैदान में उतरी थीं।जिसका परिणाम शुक्रवार विकासखंड हरैया सतघरवा के मुख्यालय शिवपुरा सुबह शुरुआत हुआ जिसमें सरिता यादव ने 647 सोनी मिश्रा को 556 तथा उमा मिश्रा को 18 मत मिले और सरिता यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सोनी मिश्रा को 91 मतों से पराजित कर प्रधान पद हासिल किया।


आपको बता दें कि सरिता यादव तथा सोनी मिश्रा के बीच कड़ी मुकाबला हुई जिसमें सरिता यादव ने सोनी मिश्रा को 91 मतों से जीत हासिल कर सरिता यादव ने प्रमाण पत्र प्राप्त किया उनके समर्थकों में काफी उत्साह देखा गया। लोगो ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया तथा निर्वाचित प्रधान को फूल मालाओ से भव्य स्वागत किया।नव निर्वाचित प्रधान सरिता यादव ने बताया की गांव का विकास कर सभी लोगो का विश्वास हासिल करूंगी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।