संघ के प्रचार प्रमुख सुरेंद्र सिंह बोले-संस्कृति और विरासत को संजोते हुए रोजगारपरक बनें युवा

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ

संघ के प्रचार प्रमुख सुरेंद्र सिंह बोले-संस्कृति और विरासत को संजोते हुए रोजगारपरक बनें युवा

संघ के प्रचार प्रमुख सुरेंद्र सिंह बोले-संस्कृति और विरासत को संजोते हुए रोजगारपरक बनें युवा


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। मेरठ में आइआइएमटी विश्वविद्यालय के बी- ब्लॉक स्थित सभागार में अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ की एक दिवसीय क्षेत्र कार्यसमिति बैठक और प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित हुई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख सुरेंद्र सिंह ने कहा कि भारत की संस्कृति और विरासत प्राचीन काल से है। लेकिन समय बीतते हुए भारतीय संस्कृति को नष्ट करने का काम किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को यदि आगे बढना है तो वह अपनी संस्कृति और विरासत को संजोकर ही आगे बढने का काम करेंगे। उन्होंने 'भारत को जानो' के तहत अपना व्याख्यान दिया।

यह भी बताया

मुख्य वक्ता के रूप में लेखक प्रफुल्ल केतकर ने कहा की आत्मनिर्भरता व्यक्ति के "स्व" की जागृत अवस्था है। आत्मनिर्भर व्यक्ति अपनी क्षमताओं पर विश्वास करते हुए आगे बढ़ता है और यदि वह कहीं मार्ग में असफलता भी प्राप्त करता है तो स्वयं के प्रयत्नों द्वारा उसे सफलता में परिवर्तित करने की क्षमता से परिपूर्ण होता है। व्यक्ति आत्मनिर्भर तो परिवार आत्मनिर्भर होगा, जब परिवार आत्मनिर्भर होगा तो समाज और नगर आत्मनिर्भर होंगे, जब समाज और नगर आत्मनिर्भर होंगे तो प्रदेश आत्मनिर्भर होगा और अंततः जब प्रदेश आत्मनिर्भर बनेगा तो संपूर्ण भारत वर्ष भी आत्मनिर्भर बन सकेगा।

नौ जिलों से आए कार्यकर्ता

राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. राकेश पांडेय ने संगठन की आगामी योजना व क्रियाकलापों पर प्रकाश डालते हुए पश्चिम क्षेत्र के 9 जिलों से पधारे कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार का संकल्प दिलाया। पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष गौरव सिंह ने क्षेत्रीय संगठनात्मक वृत पेश किया व संगठन कार्य को पूर्ण निष्ठा के साथ करने का आह्वान किया। क्षेत्रीय महामंत्री पवन त्यागी ने 'साथी कार्यकर्ता मित्र या सेवक' विषय पर अपने विचार रखे।

ये सभी रहे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश संगठन महामंत्री हिमांशु गोयल व जिला महामंत्री विनम्र रस्तोगी ने किया। कार्यक्रम में पश्चिम क्षेत्र के अलावा अन्य क्षेत्रों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अमित त्रिपाठी के साथ निर्वाचन रस्तोगी, मुकेश चौबे, विपुल सिंघल, ऋचा सिंह, पवन त्यागी, सविता त्यागी, शुचि शर्मा, वीरेंद्र शर्मा। रविकांत शर्मा, संजय अग्रवाल, अमरीश चौहान, अरुण कौशिक, मोंटी रोशवाल, नवनीत निमी, पंकज गर्ग, पंकज चौधरी, निखिल जैन आदि मौजूद रहे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।