ध्वज प्रणाम के साथ संघ पदाधिकारियों ने किया वरिष्ठों का स्वागत 

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

ध्वज प्रणाम के साथ संघ पदाधिकारियों ने किया वरिष्ठों का स्वागत 

ध्वज प्रणाम के साथ संघ पदाधिकारियों ने किया वरिष्ठों का स्वागत 


चित्रकूट, (पीएन ब्यूरो)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारकों की चार दिवसीय बैठक में शामिल होने के लिए बुधवार को सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, डा. मनमोहन वैद्य व चंपत राय पहुंचे तो संघ के पदाधिकारियों ने इनका सादगी के साथ स्वागत किया। सभी आरोग्यधाम परिसर में ही ठहराये गए हैं। इन सभी ने संघ प्रमुख डा. मोहन भागवत के साथ बैठक कर हालचाल जाना। सुबह आरोग्यधाम परिसर में ही शाखा में ध्वज प्रणाम किया। इसके बाद मंदाकिनी नदी किनारे से लेकर आरोग्यधाम परिसर में भ्रमण किया। 

दोपहर को संघ के अनुसांगिक संगठनों के प्रमुखों के साथ बैठक कर उनके संचालन और कार्य की समीक्षा की। अनुसांगिक संगठनों के कई प्रमुखों ने अपनी समस्यायें बताई हैं जिनका निराकरण कराने का आश्वासन दिया गया है। शाम को संघ के कई पदाधिकारियों ने दीन दयाल शोध संस्थान डीआरआई चित्रकूट के पदाधिकारी प्रमुख सचिव अतुल जैन, संगठन सचिव अभय महाजन, संतोष मिश्रा, अनिल जायसवाल आदि के साथ कामदनाथ पर्वत की परिक्रमा की। भारतरत्न नानाजी देशमुख के कई प्रकल्पों का भी अवलोकन किया।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।