सलमान खान को सांप ने काटा, पनवेल के फार्म हाउस पर क्रिसमस मनाने गए थे एक्टर

  1. Home
  2. मनोरंजन

सलमान खान को सांप ने काटा, पनवेल के फार्म हाउस पर क्रिसमस मनाने गए थे एक्टर

सलमान खान को सांप ने काटा, पनवेल के फार्म हाउस पर क्रिसमस मनाने गए थे एक्टर


पब्लिक न्यूज़ डेस्क

एक्टर सलमान खान को शनिवार को सांप ने काट लिया। एक्टर को मुंबई के कमोठे इलाके में स्थित अस्पताल में रात 3 बजे भर्ती कराया गया। इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। बताया जा रहा है कि एक्टर अपने परिवार के साथ बीती रात पनवेल स्थित अपने फार्म हाउस पर क्रिसमस मनाने गए थे।

इलाज के बाद एक्टर दोबारा रविवार सुबह 9 बजे अपने फार्म हाउस लौट गए। उनकी तबीयत अब ठीक है। बता दें कि पनवेल के जिस इलाके में सलमान का फार्म हाउस है, वह पहाड़ियों और वन क्षेत्र से घिरा हुआ है। इस इलाके में अक्सर सांप और अजगर निकलते रहते हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।