प्रियंका के संबोधन से चढ़ा राजनीतिक पारा, कहा: आरएसएस व भाजपा के लोग झूठ बोलते है

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रायबरेली

प्रियंका के संबोधन से चढ़ा राजनीतिक पारा, कहा: आरएसएस व भाजपा के लोग झूठ बोलते है

प्रियंका के संबोधन से चढ़ा राजनीतिक पारा, कहा: आरएसएस व भाजपा के लोग झूठ बोलते है


संवाददाता पवन अग्निहोत्री

 रायबरेली

रायबरेली में आगामी विधानसभा चुनावों की आहट होने के बाद लगातार राजनीतिक दलों के नेताओ की सरगर्मियां बढ़ गई। कल जहां दो दिवसीय दौरे को पूरा कर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव वापस लखनऊ रवाना हुए वही आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लखनऊ से सड़क मार्ग से रायबरेली पहुंची।इसके पूर्व की चुरूवा के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में माथा टेककर जिले में प्रवेश किया।इसके बाद वो शहर के रिफार्म क्लब में आयोजित शक्ति संवाद कार्यक्रम में पहुंची जंहा वो महिलाओ व छात्राओं से रुबरू हुई।

प्रियंका के संबोधन से चढ़ा राजनीतिक पारा, कहा: आरएसएस व भाजपा के लोग झूठ बोलते है

दरसल काग्रेंस महासचिव प्रियंका गांधी अपनी मां के संसदीय क्षेत्र की बागडोर सभाले हुए है और रायबरेली मे काग्रेस के घटे जनाधार को बढाने की कोशिश मे है ।इसी बीच यूपी में विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस अपने खोये हुए जनाधार को हासिल करने के लिए प्रियंका के कार्यक्रम जिलो में लगा रही हैं।कल वो राहुल गांधी के साथ अमेठी में थी तो आज उनका कार्यक्रम रायबरेली शहर के रिफार्म क्लब में शक्ति संवाद कार्यक्रम हुआ। 

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वो लखनऊ से सड़क मार्ग से आई रास्ते मे चूरूवा बार्डर पर स्थित हनुमान जी के मंदिर में उन्होंने माथा टेककर व पूजन अर्चन कर दौरे की शुरुवात की इस दौरान वंहा कांग्रेसियो का भारी हुजूम जमा था।इसके बाद वो कार्यक्रम स्थल पर पहुंची और यंहा मौजूद हजारो महिलाओ व छात्राओं को देखकर उनके चेहरे पर प्रसन्नता साफ दिखाई दी शक्ति संवाद कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कांग्रेस विकास की बात करती है।लेकिन अन्य दल सम्प्रदायिकता व धर्म को मुद्दा बनाते है। उन्होंने कहाँ कि मै महिलाओं को उनका हक दिलाना चाहती हूं।इसके लिए इस बार के बिधान सभा चुनाव मे 40प्रतिशत महिलाओं को टिकट देगे।छात्राओं को स्कुटी और पूरे प्रदेश मे फ्री मे सरकारी बसो मे यात्रा होगी।कार्यक्रम स्थल पर पहुंची प्रियंका का जोरदार स्वागत किया गया।उन्होंने कहाँ की भाजपा धर्म की राजनीति करती है। काग्रेंस बिकास की राजनीति करती है। लेकिन आरएसएस व भाजपा के लोग झूठ बोलते है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।