सपा ने सदन से किया बहिष्कार,अखिलेश बोले- विधानसभा में झूठ बोल रही सरकार….

  1. Home
  2. देश

सपा ने सदन से किया बहिष्कार,अखिलेश बोले- विधानसभा में झूठ बोल रही सरकार….

सपा ने सदन से किया बहिष्कार,अखिलेश बोले- विधानसभा में झूठ बोल रही सरकार….


पब्लिक न्यूज़ डेस्क : विधानमंडल के मानसून सत्र का आज शुक्रवार को अंतिम दिन है। ऐसे में सपा मुखिया व नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा से अपने विधायकों संग वॉकआउट किया। प्रदर्शन करते हुए सपा दफ्तर पहुंच गए। जिसके बाद मिडिया से बातचीत करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा महंगाई, महिला उत्पीड़न, किसानों आदि की समस्या को लेकर सरकार से किए गए प्रश्नों का उत्तर ना मिलने पर सपा ने विधानसभा से वॉकआउट किया है।

उन्होंने कहा सभी विपक्षी दल की मांग है सदन का समय बढ़ाया जाये। जिससे कि बहुत सारे जनता से जुड़े मुद्दे हो और बहस हो अभी तक जैतनि बहस हुयी उसपर सरकार का जवाब संतुष्ट नहीं आया है। आज यूपी के कई जिलों में सूखा है और कईं जिलों में भारी बारिश के कारण फसल जलमगन है ऐसे में किसानों भारी नुकसान हुआ है। अभी तक किसानों के गन्ना का भुगतान नहीं हुआ।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में चल रहे धरने को लेकर अखिलेश यादव ने कहा छात्र कई दिनों से धरना दे रहे है कोई उनको पूछने वाला नहीं है। विश्वविद्यालय ने उनकी 4 गुना फीस बढ़ा दी गयी लेकिन लोगों की आमदनी नहीं बढ़ रही है। प्रदेश में रोजगार है नहीं आखिरकार ये गरीब बच्चे फीस कहा से भरेंगे। आत्मदाह करने पर छात्र को धमकी मिल रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई, महिला उत्पीड़न, बेरोजगारी, किसानों आदि की समस्या को लेकर सपा वॉकआउट आयी है।

महिला उत्पीड़न पर सरकार को घेरते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा सबसे ज्यादा ख़राब कानून व्यवस्था और महिला उत्पीड़न यूपी में है। बता दें कि आज मानसून सत्र अंतिम दिन है। सत्र की कार्यवाई 11 बजे से शुरूहोनी थी। सदन नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव सदन में मौजूद रहें। मानसून सत्र में आज के विधायी कार्यों के साथ विपक्ष के जबरदस्त हंगामे के आसार पहले से ही दिख रहे थे। ऐसे में सदन में कार्यवाई शुरू होते ही सपा ने सदन से वॉक आउट कर दिया और अपने विधायकों के साथ रोड पर निकल आए और पैदल ही पार्टी कार्यालय पर पहुंच गए।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।