हिमाचल में पहाड़ टूटने से रुका नदी का बहाव ,सैंकड़ो बीघा फसल पानी में डूबी 

  1. Home
  2. देश

हिमाचल में पहाड़ टूटने से रुका नदी का बहाव ,सैंकड़ो बीघा फसल पानी में डूबी 

हिमाचल में पहाड़ टूटने से रुका नदी का बहाव ,सैंकड़ो बीघा फसल पानी में डूबी 


नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के लिए इस बार बरसात आफत बन गई है। सूबे के अब जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के उदयपुर उपमंडल के नालडा के सामने पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूटकर चंद्रभागा नदी में गिर गया है। जिससे नदी का बहाव रुक गया और क्षेत्र के कई गांवों को खतरा पैदा हो गया है। चंद्रभागा नदी का बहाव रूकने से जूंडा, तडंग और जसरथ गांव की सैकड़ों बीघा जमीन फसल के साथ जलमग्न हो गई है।

जसरथ और तंडग गांव के लोग अपनी जान बचाने के लिए घर छोड़कर भागे। स्थिति अभी भी सामान्य नहीं हुई है। जसरथ गांव अभी भी खतरे की जद में है। जसरथ पुल के एक छोर तक पानी पहुंच गया है। सुबह के समय पहाड़ी से भूस्खलन के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। पानी का बहाव रूकने के बाद जिस तरह से स्थिति बनी हुई है। अगर यह पानी का रूकाव अचानक टूट गया तो लाहौल के कई गांवों के साथ पुलों को खतरा हो सकता है। इधर स्थिति को देखते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा शिमला में मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे हैं। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने घाटी के सभी प्रधानों से ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है। 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।