दिल्ली से दूर झंडा फहराएंगे राकेश टिकैत, किसानों से की ये अपील  

  1. Home
  2. देश

दिल्ली से दूर झंडा फहराएंगे राकेश टिकैत, किसानों से की ये अपील  

दिल्ली से दूर झंडा फहराएंगे राकेश टिकैत, किसानों से की ये अपील  


नई दिल्ली। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन को भारतीय किसान यूनिय के नेता राकेश टिकैत ने जन-जन का आंदोलन बताया। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ हर वर्ग जुड़ गया है। उन्होंने कहा कि यह अंदर की बात है। अब फोर्स भी हमारे साथ है। उन्होंने राजस्थान से आए प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।  

यूपी गेट पर चौधरी राकेश टिकैत ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा है कि इस बार 15 अगस्त का झंडा दिल्ली से दूर हिमालय की गोद में फहराया जाएगा। उन्होंने कहा मैं दिल्ली से दूर किसी गांव में जाकर झंडा फहराने वाले कार्यक्रम का हिस्सा बनूंगा। जहां आज तक शायद ही कोई सरकार का प्रतिनिधि पहुंचा होगा।

टिकैत ने देशभर के किसानों से अपील है कि इस स्वतंत्रता दिवस पर किसान अपने घरों की छतों पर, गाड़ियों पर और यूपी गेट के किसान यहां अपने-अपने अस्थाई झोपड़ियों पर झंडा फहराएंगे। आपको बता दें कि कई दिन पहले तक कुछ किसान संगठन दिल्ली के अंदर तिरंगा फहराने पर अड़े हुए थे, लेकिन राकेश टिकैत के इस एलान के बाद दिल्ली में तिरंगा फहराने के कयास खत्म हो गए हैं। 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।