राजाराम गौतम ने सपा-बसपा के बाद भाजपा में जताई आस्था

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बलरामपुर

राजाराम गौतम ने सपा-बसपा के बाद भाजपा में जताई आस्था

राजाराम गौतम ने सपा-बसपा के बाद भाजपा में जताई आस्था


संवाददाता के बी गुप्ता 

बलरामपुर:  जिले में लगातार नेताओं के दल बदल का सिलसिला जारी है। आज बसपा में मंडल को-ऑर्डिनेटर तक का सफर तय करने के बाद समाजवादी पार्टी का दामन थामने वाले राजाराम गौतम ने अब अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में आस्था जताते हुए भाजपा ज्वाइन किया है। राजाराम गौतम की जॉइनिंग निवर्तमान राज्यमंत्री सैनिक कल्याण एवं होमगार्ड पलटूराम ने कराई।

राजाराम गौतम ने कहा कि हम भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित हैं और जिले की चारों विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाने के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं। आपको बता दें कि राजाराम गौतम बसपा जिलाध्यक्ष रहे हैं और मंडल को-ऑर्डिनेटर तक का सफर तय किया, लेकिन बसपा में पूर्ण सम्मान ना मिलने के बाद उन्होंने बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी ज्वाइन की। हालांकि 2022 के चुनाव से ठीक पहले उन्होंने सपा जॉइन किया था और बलरामपुर सदर सीट से टिकट की दावेदारी ठोक रहे थे। लंबे प्रयास के बाद भी जब राजाराम गौतम को सपा का टिकट हासिल नही हुआ तो उन्होंने दोबारा से पार्टी बदलने का मूड बना लिया।आज सुनियोजित तरीके से वह भारतीय जनता पार्टी के तुलसीपार्क स्थित दफ्तर पहुंचे। जहां उन्हें निवर्तमान राज्यमंत्री सैनिक कल्याण एवं होमगार्ड पलटूराम की अध्यक्षता में जॉइनिंग कराई गई। पलटूराम ने उन्हें व उनके साथ आये लोगो को स्मृति चिन्ह के साथ अंगवस्त्र भी दिया। उन्हें भाजपा में शामिल कराया। पूरे मामले पर राज्य मंत्री पलटू राम ने कहा कि दो पार्टियों में रहकर राजाराम गौतम ने अपने समाज का उत्पीड़न देखा है इसलिए उन्होंने भाजपा में आस्था जताई है। हम उनके इस फैसले का सम्मान करते हैं और यहां उन्हें व उनके वर्ग विशेष को पूर्ण सम्मान दिया जाएगा।

भाजपा नेता बन चुके अब राजाराम गौतम ने कहा कि हमारी जाति के लोग कई सारी विधानसभा सीटों से टिकट मांग रहे थे लेकिन सपा मुखिया ने उन्हें टिकट नहीं दिया हमारी जाति को अनदेखा किया जा रहा है। जबकि भाजपा में सभी जातियों का सम्मान है। सबका साथ सबका विकास का जो नारा है वह सिर्फ नारा ही नहीं है धरातल पर देखने को भी मिलता है। इसलिए मैंने भाजपा में आस्था जताई है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।