राहुल-प्रियंका ने कांग्रेस का “युवा घोषणा-पत्र” जारी कर 20 लाख नौकरियों समेत किए ये बड़े वादे ?

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ

राहुल-प्रियंका ने कांग्रेस का “युवा घोषणा-पत्र” जारी कर 20 लाख नौकरियों समेत किए ये बड़े वादे ?

राहुल-प्रियंका ने कांग्रेस का “युवा घोषणा-पत्र” जारी कर 20 लाख नौकरियों समेत किए ये बड़े वादे ?


पब्लिक न्यूज़ डेस्क : उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का युवा घोषणा-पत्र जारी हो गया। कांग्रेस मुख्यालय पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने युवा घोषणा पत्र जारी किया। ‘भर्ती विधान’ नाम से जारी इस घोषणा पत्र में 20 लाख नौकरियों सहित युवाओं के लिए वादों लम्बी कतार लग गयी। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने कहा कि युवाओं से चर्चा के बाद मेनिफेस्टो बनाया गया है। कांग्रेस की सरकार आई तो यूपी में युवाओं की समस्‍याओं का समाधान निकाला जाएगा।

प्रियंका गांधी ने घोषणा पत्र जारी करते हुए बताया कि युवाओं से चर्चा के बाद मेनिफेस्टो बनाया गया है। वहीँ उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में युवा परेशान है, नौकरी नहीं मिल रही है। कांग्रेस की सरकार आई तो यूपी में युवाओं की समस्‍याओं का समाधान निकाला जाएगा। प्रियंका गांधी ने कहा कि 20 लाख लोगों को नौकरी देंगे। 8 लाख महिलाओं को नौकरी देंगे। 1.50 लाख शिक्षकों के पद भरा जाएगा। पुलिस और डॉक्टरों के रिक्त पद भरे जाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा शुल्क माफ करेंगे। परीक्षार्थियों को यात्रा भत्ता भी दिया जाएगा। परीक्षा घोटाले की समस्या को दूर करेंगे।

कांग्रेस महासचिव ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर शिक्षा का बजट बढ़ेगा। भविष्य के निर्माण के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी है। जॉब कैलेंडर की कड़ाई से पालन किया जाएगा। यूपी के नौजवानों से हमने बात की। ‘परीक्षाओं में घोटाले और धांधली से युवा परेशान है। युवाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करेंगे। अति पिछड़ों को 1% ब्याज पर लोग मिलेगा। युवाओं को नशे से मुक्त कराया जाएगा। नशा मुक्ति की दिशा में बड़ा काम होगा। हर साल यूथ फेस्टिवल करेंगे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।