RaeBareli: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा पर कसा तंज, बोले- डूबता जहाज है समाजवादी पार्टी

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ

RaeBareli: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा पर कसा तंज, बोले- डूबता जहाज है समाजवादी पार्टी

RaeBareli: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा पर कसा तंज, बोले- डूबता जहाज है समाजवादी पार्टी


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने बुने जाल में खुद फंस गई है। वो एक डूबता जहाज है। अब सब लोग धीरे-धीरे निकल जाएंगे। ये बात उन्होंने महान दल के सपा से अलग होने के प्रश्न पर कही। शुक्रवार की सुबह 10.30 बजे उप मुख्यमंत्री रायबरेली क्लब पहुंचे और गरीब कल्याण योजना के लाभार्थियों से संवाद किया।

डिप्टी सीएम ने कहा, केंद्र व प्रदेश की सरकार के लिए जनता का हित सर्वोपरि है। कोई भी गरीब और वंचित व्यक्ति भूखा न रहे, इसीलिए यह योजना शुरू की गई है। प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, बिजली और गैस के कनेक्शन जरूरतमंदों को दिए जा रहे हैं। हमारी कोशिश है कि आखिरी पायदान तक योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। प्रदेश में कानून व्यवस्था पहले से बहुत ज्यादा मजबूत हुई है। अपराधियों के घरों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। भू माफिया भी कानून के डर से दुबक गए हैं। सभा को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष रामदेव पाल ने भी संबोधित किया। 

करीब 12 बजे उप मुख्यमंत्री त्रिपुला पहुंचे और भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता के बीच में रहकर उनकी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर कराएं। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों का सही ढंग से प्रचार प्रसार करें ताकि जरूरतमंद इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। कार्यक्रम में सदर विधायक अदिति सिंह, सलोन विधायक अशोक कोरी, शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी, पूर्व विधि एवं न्याय मंत्री गिरीश नारायण पांडेय, पूर्व विधायक सरेनी धीरेंद्र बहादुर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, आशुतोष तिवारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।