अभिनेता के अंतिम संस्कार पर परिवार लेगा आखिरी फैसला, यूएस से बेटी के लौटने का इंतजार

  1. Home
  2. मनोरंजन

अभिनेता के अंतिम संस्कार पर परिवार लेगा आखिरी फैसला, यूएस से बेटी के लौटने का इंतजार

अभिनेता के अंतिम संस्कार पर परिवार लेगा आखिरी फैसला, यूएस से बेटी के लौटने का इंतजार


पब्लिक न्यूज डेस्क। कन्नड़ फिल्म के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार ने 46 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। पुनीत का निधन आर्ट अटैक की वजह से हुआ। शुक्रवार के दिन अभिनेता को सीने में दर्द की परेशानी हुई थी, जिसके बाद उन्हें बंगलूरू के विक्रम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां पर पुनीत ने अपनी अंतिम सांस ली। अभिनेता के निधन के बाद फैंस में शोक की लहर दोड़ पड़ी है। ऐसे में हर कोई उनके अंतिम दर्शन के लिए बेताब है। अभिनेता के पार्थिव शरीर को बंगलूरू के कांतीरवा स्टेडियम में रखा गया है, जहां पर फैंस उनके अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में पहुंच चुके हैं।
 
पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता का अंतिम संस्कार उनकी बेटी के लौटने के बाद ही किया जाएगा। बंगलूरू के सीपी कमल पंत के मुताबिक, अभिनेता का अंतिम संस्कार कब किया आएगा, ये उनका परिवार तय करेगा। 
उन्होंने कहा, ‘अंतिम संस्कार कब किया आएगा। ये परिवार ही फैसला करेगा। शायद उनका अंतिम संस्कार आज ही किया आएगा।’ इसके साथ ही कमल पंत ने ये भी बताया कि, परिवार द्वारा लिए गए फैसले के आधार पर ही सुरक्षा के इंतजाम को बढ़ाया जाएगा।
 
अभिनेता पुनीत राजकुमार के अस्पताल और घर के बाहर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। ऐसा प्रशासन द्वारा इसलिए किया जा रहा है ताकि किसी भी तरह की कोई घटना ना हो। बता दें कि, दिवंगत अभिनेता के पिता एक्टर राजकुमार के निधन के बाद राज्य में बड़े पैमाने में हिंसा हुई थी। उनके अंतिम संस्कार के दौरान हुई हिंसा में सात लोगों की मौत हो गई थी। इसी वजह से सरकार इस बार ऐसी किसी भी तरह की हिंसा का सामना नहीं करना चाहती है।
 
पुनीत राजकुमार के निधन पर तमाम सेलिब्रिटीज ने शोक व्यक्त किया है। एक्टर सोनू सूद ने लिखा, 'दिल टूट गया। तुम हमेशा याद आओगे भाई।' एक्टर सिद्धार्थ ने लिखा- मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि आप हमें छोड़कर जा चुके हैं पुनीत। दयालु, प्रतिभाशाली, निडर ...आपने इस दुनिया को बहुत कुछ दिया। यह ठीक नहीं है भाई। दिल टूट गया है। वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया, 'पुनीत राजकुमार के निधन की खबर सुनकर दिल को बहुत तकलीफ हुई। कितना नेक और शालीन इंसान, उनका गुजरना भारतीय सिनेमा के लिए बड़ा धक्का है। उनकी आत्मा को शांति मिले।

पुनीत राजकुमार कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। खास बात ये है कि, उन्होंने साल 1985 में बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का नेशनल अवॉर्ड भी जीता था। इसके अलावा, पुनीत राजकुमार ने कर्नाटक स्टेट अवॉर्ड में बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का अवॉर्ड में अपने नाम किया था। पुनीत ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, जिसमें अजय, राम, अनजनी, अभी समेत कई फिल्में शामिल हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।