प्रियंका गांधी तीन दिन करेंगी लखनऊ में प्रवास , विधानसभा चुनावों पर होगी चर्चा

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ

प्रियंका गांधी तीन दिन करेंगी लखनऊ में प्रवास , विधानसभा चुनावों पर होगी चर्चा

प्रियंका गांधी तीन दिन करेंगी लखनऊ में प्रवास , विधानसभा चुनावों पर होगी चर्चा


लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंच रही हैं। लखनऊ प्रवास के दौरान वे पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश कार्यकारिणी, पदाधिकारियों व जिला-शहर अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगी। प्रियंका विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी नेताओं से बातचीत भी करेंगी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के संयोजक अशोक सिंह ने बताया कि प्रियंका दोपहर 12 बजे दिल्ली से लखनऊ पहुंचेगी। एयरपोर्ट से वे आलमबाग, चारबाग, केकेसी, बर्लिंगटन चौराहा, बापू भवन, विधान भवन होते हुए जीपीओ स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। 

माल्यार्पण के बाद वे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगी। 17 जुलाई को वे अमेठी व रायबरेली के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों से मुलाकात करेंगी। इसके बाद प्रतियोगी छात्रों, बेरोजगार मंच के पदाधिकारियों के साथ भर्ती घोटाले व रुकी हुई भर्तियों के संबंध में बैठक करेंगी। इसके अलावा वे कुछ अन्य लोगों से भी मिलकर चुनावी तैयारियों पर चर्चा करेंगी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।