महराजगंज में प्रियंका गांधी बोलीं - वह पूछते हैं कि कांग्रेस ने बनाया क्या 70 सालों में , हमने बनाया नहीं तो आप बेच क्या रहे

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुर

महराजगंज में प्रियंका गांधी बोलीं - वह पूछते हैं कि कांग्रेस ने बनाया क्या 70 सालों में , हमने बनाया नहीं तो आप बेच क्या रहे

महराजगंज में प्रियंका गांधी बोलीं - वह पूछते हैं कि कांग्रेस ने बनाया क्या 70 सालों में , हमने बनाया नहीं तो आप बेच क्या रहे


पब्लिक न्यूज़ डेस्क : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि मैंने उत्तर प्रदेश में हजारों लखपति बना दिए हैं। मुझे तो गरीब दिखते हैं, दुकानदार कहते हैं कि कर्ज में हैं, किसानों को उपज का दाम नहीं मिलता। ललितपुर में खाद की लाइन में लोगों की मौत हो रही है। सरकारी क्रय केंद्रों पर खाद नहीं मिलती है। कोई पूछने वाला है नहीं। छोटे दुकानदार, युवा, किसान सभी परेशान हैं। आप मेहनत किसके लिए कर रहे हैं। आप सिर्फ राशन और नमक के लिए मेहनत कर रहे हैं। सारी नीतियां बड़े- बड़े उद्योगपतियों के लिए बन रही हैं। गरीबों के लिए कुछ नहीं है।

महराजगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि बड़ी-बड़ी संपत्तियों को बेच रहे हैं। पूरे देश की संपत्ति को अपने दोस्तों को पकड़ा दिए हैं। जो छोटे- दुकानदार हैं, व्यवसायी हैं, जीएसटी व नोटबंदी करके उनकों बर्बाद कर दिया। इनकी नीति गरीबों के लिए नहीं है। यह चाहते हैं कि आप को रोजगार न मिले। चाहते हैं कि आप शिक्षित न बनें। धर्म के आधार पर, जाति के नाम पर बांटा जा रहा है। 12 लाख सरकारी पद इन्होंने खाली रखे हैं। हर व्यक्ति के लिए जाब कैलेंडर बनेगा। भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी बने। इसके लिए सख्त कानून बनाएंगे। आंगनबाड़ी बहनों को 10 हजार मानदेय मिलेगा। किसानों के पूरे कर्ज माफ किए जाएंगे। मुझे दुःख होता हैं कि हमारे युवा धर्म और जाति के नाम पर उलझे हुए हैं और इससे विकास कभी भी संभव नहीं है। मैंने सभी से कहा है कि नकारात्मक बातें मत करें। हम कहते हैं कि हम 20 लाख लोगों को रोजगार देंगे।

बेसहारा पशुओं की समस्याओं का होगा समाधान

वह पूछते हैं कि कांग्रेस ने बनाया क्या 70 सालों में, अरे भैया हमने बनाया नहीं तो आप बेंच क्या रहे हैं। एयरपोर्ट, बंदरगाह बेच डाला। क्या तुम्हें पांच सालों में 12 लाख युवा नहीं दिखे। कांग्रेस सरकार आने पर लोगों को पांच लाख रुपये एक प्रतिशत ब्याज पर लोन दिया जाएगा। सभी प्रकार की भर्तियां छह माह के भीतर पूरी होंगी। जैसे छत्तीसगढ़ में 2500 हजार क्विंटल धान और गेहूं बेंच जा रहा है, उसी प्रकार यूपी में भी व्यवस्था की जाएगी। छत्तीसगढ़ में बेसहारा पशुओं की समस्याओं का समाधान हुआ है। योगी सरकार ने इस समस्या पर कोई व्यवस्था नही की। गायों को यहां पर कुत्ते नोच रहे हैं, जिंदा गायों को दफनाया गया, अब छत्तीसगढ़ योजना को यूपी में भी लाया जाएगा।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।