प्रियंका गांधी वाड्रा का 17 को चित्रकूट में महिलाओं से संवाद

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ

प्रियंका गांधी वाड्रा का 17 को चित्रकूट में महिलाओं से संवाद

प्रियंका गांधी वाड्रा का 17 को चित्रकूट में महिलाओं से संवाद


पब्लिक न्यूज़ डेस्क।  बीमारी के कारण पीतलनगरी मुरादाबाद में कांग्रेस की बैठक में शामिल ना होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अब फिर मैदान में उतरने को तैयार हो गई हैं। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने की घोषणा करने वाली प्रियंका गांधी बुधवार को श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में रहेंगी।

चित्रकूट में प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को कांग्रेस से जुड़ी तथा अन्य महिलाओं के साथ संवाद करेंगी। वह दिन में 1:30 बजे चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के घाट पर लड़की हूं लड़ सकती हूं संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं तथा बालिकाएं शामिल होंगी। प्रियंका गांधी ने लखनऊ की सभा में नारा दिया था कि लड़की हूं-लड़ सकती हूं। इसी अभियान के तहत उनका महिलाओं के साथ संवाद होगा। वह अपने अभियान से महिलाओं को साथ जोडऩे के अभियान में लगी हैं। संवाद से पहले प्रियंका गांधी एक बजे मत्तगजेन्द्रनाथ शिव मंदिर और फिर 3:30 बजे कामतानाथ मंदिर में दर्शन करेंगी। हाल ही में कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का ऐलान करने के साथ ही कांग्रेस ने सरकार बनने पर लड़कियों को स्कूटी और स्मार्टफोन देने का वादा किया है। सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा तथा नये सरकारी पदों में आरक्षण प्रावधानों के तहत 40 फीसदी नियुक्ति देगी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।