आज कानपुर आ रहे राष्ट्रपति, एयरपोर्ट पर राज्यपाल और सीएम करेंगे स्वागत

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर

आज कानपुर आ रहे राष्ट्रपति, एयरपोर्ट पर राज्यपाल और सीएम करेंगे स्वागत

आज कानपुर आ रहे राष्ट्रपति, एयरपोर्ट पर राज्यपाल और सीएम करेंगे स्वागत


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द बुधवार को पत्नी सविता कोविन्द के साथ दो दिवसीय दौरे पर सुबह 11.05 बजे चकेरी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे। एयरपोर्ट से ही मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

एयरपोर्ट से निकलकर राष्ट्रपति 11.35 बजे मेहरबान सिंह का पुरवा स्थित चौधरी हरमोहन सिंह पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट के कार्यक्रम में शामिल होंगे। एक बजे वहां से रवाना होकर सर्किट हाउस में ठहरेंगे। दूसरे दिन राष्ट्रपति हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय जाएंगे, जहां शताब्दी वर्ष समारोह को संबोधित करेंगे। 25 नवंबर को राष्ट्रपति एक बजे चकेरी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

कार्यक्रम संयोजक मोहित यादव का कहना है कि राष्ट्रपति हेलीपैड पर उतरने के बाद सबसे पहले चौधरी राम गोपाल यादव और चौधरी हरमोहन सिंह यादव की समाधि स्थल पर जाएंगे और श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उनके साथ राज्यपाल भी होंगी। राष्ट्रपति शाम पांच बजे से सर्किट हाउस में लोगों से मिलेंगे, जिनमें चिकित्सक, समाजसेवी, उद्यमी और उनके पुराने मित्र शामिल हैं। राज्यपाल 25 नवंबर को भी विश्वविद्यालय में उनके साथ रहेंगी।

10.30 बजे चकेरी एयरपोर्ट आएंगे मुख्यमंत्री

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल राष्ट्रपति का स्वागत एयरपोर्ट पर करेंगे। मुख्यमंत्री 10.05 बजे लखनऊ से चलेंगे और 10.30 बजे चकेरी एयरपोर्ट पर आ जाएंगे। राष्ट्रपति की अगवानी के बाद मुख्यमंत्री 11.20 बजे लखनऊ रवाना होंगे।

25.55 घंटे शहर में रहेंगे राष्ट्रपति 

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द शहर में 25.55 घंटे रहेंगे। राष्ट्रपति बुधवार को सुबह 11.05 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे और अगले दिन गुरुवार को एक बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। राष्ट्रपति एयरपोर्ट से 11.35 बजे मेहरबान सिंह का पुरवा में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रवाना होंगे। 12.50 बजे तक कार्यक्रम में रहेंगे और एक बजे सिविल एयरोड्रम के लिए उड़ान भरेंगे। 1.20 बजे वहां पहुंचेंगे और फिर सर्किट हाउस आ जाएंगे। अगले दिन 10.45 बजे एचबीटीयू जाएंगे। वहां से 12.50 बजे चकेरी एयरपोर्ट जाएंगे और एक बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।