पाकिस्तान:बलात्कारियों को रासायनिक तरीके से  बनाया जाएगा नपुंसक

  1. Home
  2. विदेश

पाकिस्तान:बलात्कारियों को रासायनिक तरीके से  बनाया जाएगा नपुंसक

पाकिस्तान:बलात्कारियों को रासायनिक तरीके से  बनाया जाएगा नपुंसक


नई दिल्ली: पाकिस्तान के वजीरे आजम इमरान खान ने एक कानून को सैद्धांतिक तौर पर अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह कानून दुष्कर्म के दोषियों को बड़ी ही सख्त सजा देने के इरादे से बनाया गया है और इसके पास हो जाने के बाद अब पाकिस्तान में बलात्कारियों को रासायनिक तरीके से नपुंसक बनाया जाएगा। ये जानकारी पाकिस्तान की मीडिया के हवाले से मिली है । 
 होगी त्वरित सुनवाई
बलात्कारियों को लेकर पाकिस्तान की मीडिया द्वारा जारी इस खबर में दावा किया गया है पीएम इमरान खान ने इस क़ानून के प्रति अपना समर्थन जताया है।  दूसरे शब्दों में प्रधानमंत्री बलात्कार के दोषियों को रासायनिक तरीके से नपुंसक बनाने के इस क़ानून को नैतिक तौर पर स्वीकृति प्रदान कर रहे हैं।  इसमें एक और अच्छी बात ये भी है कि इस क़ानून के पास हो जाने के बाद अब यौन उत्पीड़न के मामलों में त्वरित सुनवाई की जायेगी। 
केबिनेट मीटिंग ने पास किया बिल 
पाकिस्तान के एक निजी न्यूज चैनल ने इस खबर की जानकारी देते हुए बताया है कि पाकिस्तान की संघीय कैबिनेट की हालिया मीटिंग में इस विषय पर अंतिम निर्णय किया गया है जिसके बाद कानून मंत्रालय ने बलात्कार रोधी अध्यादेश का मसौदा तैयार कर लिया है।  हालांकि अब इस विषय में आधिकारिक तौर पर घोषणा की जानी है। 
 महिलाओं की भूमिका बढ़ेगी
इस मसौदे में एक और अच्छी बात ये भी है कि अब पुलिस व्यवस्था में महिलाओं की भूमिका बढ़ाई जायेगी ताकि बलात्कार के मामलों पर नियंत्रण और उनकी सुनवाई दोनों में तेजी आ सके।  इतना ही नहीं बलात्कार के मामलों में तेजी से सुनवाई करना और गवाहों का संरक्षण करना भी इस मसौदे में सम्मिलित किया गया है।  प्रधानमंत्री ने इस विषय पर बयान जारी किया है कि यह गंभीर विषय और इस विषय पर विलम्ब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।