नहीं रहे अवध के इतिहासकार पद्मश्री योगेश प्रवीन

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ

नहीं रहे अवध के इतिहासकार पद्मश्री योगेश प्रवीन

नहीं रहे अवध के इतिहासकार पद्मश्री योगेश प्रवीन


  लखनऊ। हमारे बाद भी कोई तुम्हें निहारेगा मगर वो आंख हमारी कहां से लाएगा... लखनऊ को इस नजर देखने वाले अवध के इतिहासकार योगेश प्रवीन अब हमारे बीच नहीं रहे। पद्मश्री योगेश प्रवीन का निधन हो गया। अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें बलरामपुर अस्पताल ले जाया जा रहा था। जहां रास्ते में ही उनका निधन हो गया।

उनके भतीजे सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी, कल से अचानक बुखार आ गया। आज बुखार बहुत तेज था। काफी देर तक एम्बुलेंस का इंतजार करते रहे। अस्पताल लेजाते समय उनकी मौत हो गई।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।