भारत-पाक नियंत्रण रेखा पर जवानों के साथ दिवाली मनाने नौशहरा सेक्टर पहुंचे PM मोदी

  1. Home
  2. जम्मू - कश्मीर

भारत-पाक नियंत्रण रेखा पर जवानों के साथ दिवाली मनाने नौशहरा सेक्टर पहुंचे PM मोदी

भारत-पाक नियंत्रण रेखा पर जवानों के साथ दिवाली मनाने नौशहरा सेक्टर पहुंचे PM मोदी


पब्लिक न्यूज डेस्क। भारत की सीमाओं की रक्षा कर रहे जवानों के साथ दिवाली का पर्व मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिला राजौरी के नौशहरा सेक्टर में पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी को अपने बीच पाकर जवानों का उत्साह भी देखने वाला है। बटालियन में पहुंचने जवानों ने भारत माता की जय के नारों के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया। सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी जवानों के साथ दिवाली पर्व की खुशियां बांटेंगे और दोपहर का भोज भी करेंगे।

सैन्य सूत्रों का कहना है कि इस बीच सीमा के हालात जानने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिला पुंछ में एलओसी का दौरा भी कर सकते हैं। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। प्रधानमंत्री के साथ सेना प्रमुख एमएम नरवणे सहित अन्य सैन्य अधिकारी भी हैं। 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।