संसद की घटना पर देश से माफ़ी मांगे विपक्ष : अनुराग ठाकुर 

  1. Home
  2. देश

संसद की घटना पर देश से माफ़ी मांगे विपक्ष : अनुराग ठाकुर 

संसद की घटना पर देश से माफ़ी मांगे विपक्ष : अनुराग ठाकुर 


नई दिल्ली। संसद सत्र पर केंद्रीय मंत्रियों ने गुरुवार को प्रेस कान्फ्रेंस का आयोजन किया। इसमें  केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान , प्रह्लाद जोशी , भूपेंद्र यादव  और अनुराग सिंह ठाकुर शामिल हुए। अनुराग ठाकुर ने जहां विपक्ष को देश से माफी मांगने को कहा वहीं प्रह्लाद जोशी ने राज्यसभा अध्यक्ष से विपक्षी सांसदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।  वहीं पीयूष गोयल ने विपक्ष पर सदन की गरिमा गिराने का आरोप लगाया।   

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, 'इस सत्र में हमने लगातार बहुत ही दुखद और शर्मनाक घटनाएं देखीं। पूरे विपक्ष की मंशा शुरू से सदन की गरिमा गिराने और सत्र को नहीं चलने देने की रही। ओबीसी संविधान संशोधन विधेयक में भी शायद एक राजनीतिक मजबूरी में उन्होंने सदन को चलने दिया।'उन्होंने कहा, 'विपक्ष को जनता ने बार-बार सबक सिखाया है, एक बार फिर जनता उन्हें सबक सिखाएगी। ये डर रहे हैं जिस प्रकार से इन्होंने स्टाफ पर हमला किया, उस कार्रवाई से डरकर ये हमें धमकी देने की कोशिश कर रहे हैं।'

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, 'देश की जनता इंतजार करती है कि उनसे जुड़े हुए विषयों को सदन में उठाया जाए, वहीं विपक्ष का सड़क से संसद तक एकमात्र एजेंडा सिर्फ अराजकता रहा। घड़ियाली आंसू बहाने की बजाए इनको(विपक्ष) देश से माफी मांगनी चाहिए।' केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'मानसून सत्र में जो हुआ उसके लिए विपक्ष को देश से माफी मांगनी चाहिए। राज्यसभा में सेक्रेटरी जनरल की मेज डांस और प्रदर्शन के लिए नहीं है।'

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।