विपक्षी नेताओं ने संसद से विजय चौक तक निकाला मार्च, केंद्र सरकार पर लगाया लोकतंत्र की हत्या का आरोप  

  1. Home
  2. देश

विपक्षी नेताओं ने संसद से विजय चौक तक निकाला मार्च, केंद्र सरकार पर लगाया लोकतंत्र की हत्या का आरोप  

विपक्षी नेताओं ने संसद से विजय चौक तक निकाला मार्च, केंद्र सरकार पर लगाया लोकतंत्र की हत्या का आरोप  


नई दिल्ली। केंद्र के तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर विपक्षी नेताओं ने संसद से विजय चौक की ओर मार्च किया। इस मार्च में राहुल गांधी भी शामिल रहे। इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आज हमें आपसे (मीडिया) बात करने के लिए यहां आना पड़ा क्योंकि विपक्ष को संसद में बोलने की अनुमति नहीं है। यह लोकतंत्र की हत्या है।  इसके अलावा उन्होंने कहा कि संसद का सत्र समाप्त हो गया है। जहां तक देश के 60 फीसदी हिस्से का सवाल है, संसद का कोई सत्र नहीं हुआ है। 60 फीसदी देश की आवाज को कुचला गया, अपमानित किया गया और कल राज्यसभा में सांसदों को शारीरिक रूप से चोट पहुंचाई गई। 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।