राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर इंटर कॉलेज में बालिकाओं को विस्तार से प्रदान की गई विधिक जानकारी

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बलरामपुर

राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर इंटर कॉलेज में बालिकाओं को विस्तार से प्रदान की गई विधिक जानकारी

राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर इंटर कॉलेज में बालिकाओं को विस्तार से प्रदान की गई विधिक जानकारी


संवाददाता के बी गुप्ता 

बलरामपुर

 बलरामपुर राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर जनपद न्यायाधीश श्री नरेंद्र बहादुर के निर्देशानुसार बलरामपुर बालिका गर्ल्स इंटर कॉलेज में बालिकाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया।

इस अवसर पर सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बालिकाओं को उनके अधिकारों के बारे में कानूनी जानकारी दी गई तथा विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र द्वारा बालिकाओं को रानी लक्ष्मीबाई योजना एवं पोक्सो एक्ट बाल विवाह अधिनियम 2006, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 के बारे में विस्तार से बताया गया। महिला कल्याण अधिकारी सुश्री रागनी मिश्रा एवं जिला समन्वयक राधिका मिश्रा द्वारा सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महिला कल्याण विभाग द्वारा विधिक जानकारी व विभिन्न योजनाओं से संबंधित पंपलेट आदि का वितरण किया गया। इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर प्रभारी कविता पाल, मनोज कुमार,प्रधानाध्यापिका गर्ल्स इंटर कॉलेज उपस्थित रही।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।